Categories: News-Headlines

अयोध्‍या में राम मंदिर के कल होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के लिए तैयारियां पूरी

अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्‍ठा समारोह के लिए समूची अयोध्‍या भक्ति भावना से परिपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कल अयोध्या पहुंचने से पहले तैयारियां अपने अंतिम चरण में है।

दीनों पर दया करने वाले प्रभु राम के अनुग्रह की आकांक्षा में देश और दुनिया के हजारों की तादाद में रामभक्‍त प्रभु राम की नगरी में मौजूद है। मंदिरों में कीर्तन भजन रामायण और रामचरितमानस का पाठ लगातार हो रहा है, अयोध्या की सीमाएं सील हैं। आसमान में ड्रोन से पहरा है अयोध्या की गलियों चौराहों पर हजारों की तादाद में सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं और सरयू में जल पुलिस तैनात है। आज प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व हो रहे अनुष्ठानों का अंतिम दिन है और आज रामलला को विभिन्न पवित्र नदियों और जलाशयों के जल से स्नान कराया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

16 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.