अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर 15 लाख से अधिक दीये प्रज्‍वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया

अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर 15 लाख से अधिक दीये प्रज्‍वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया

दीपोत्‍सव लगातार छह वर्ष से मनाया जा रहा है। हर बार इसका आकार बढ रहा है। अयोध्‍या शहर को दीपों से सजाया गया। सरयू नदी तट पर 15 लाख से अधिक दीए प्रज्‍जलित किए। इसे एक नयी उपलब्धि के रूप में गिनिज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।

इससे पहले प्रधानमंत्री कल दीपोत्‍सव में शामिल होने के लिए अयोध्‍या पहुंचे। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री यो‍गी आदित्‍यनाथ और राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्‍वागत किया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में अयोध्‍या का दीपोत्‍सव छह वर्ष पहले शुरू हुआ था। आज यह देशभर का उत्‍सव बना गया है और सफलता की नई ऊंचाईयों का स्‍पर्श कर रहा है।

दीपों का त्‍योहार दीपावली आज पूरे देश में पारंपरिक आस्‍था और उल्‍लास से मनाया जा रहा है। भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्‍या लौटने की खुशी में अयोध्या वासियों के दीपोत्सव से दीपावली की परंपरा शुरू हुई थी। इस अवसर पर धन की देवी लक्ष्‍मी की पूजा-अर्चना की जाती है तथा मंदिरों, सार्वजनिक स्‍थलों और घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है।

Related posts

Leave a Comment