Categories: News-Headlines

अमेरिका ने कहा, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा है

अमेरिका ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा है। अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी के महत्व का उल्लेख करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि अमरीका इस साझेदारी को और मजबूत करने के कदम उठाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आधिकारिक यात्रा जलवायु संकट, व्यापारिक मुद्दों, सुरक्षा सहयोग समेत दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ मैत्री तथा अमरीका और भारत के नागरिकों के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत करेगी।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने एक वक्तव्य में घोषणा की थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन अगले महीने नरेन्द्र मोदी की आधिकारिक यात्रा की मेजबानी करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

12 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

12 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.