Categories: News-Headlines

अमेरिका ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में चीन के अतिक्रमण को धौंस दिखाने की प्रव‍ृत्ति बताया

अमेरिका ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में चीन के अतिक्रमण को धौंस दिखाने की प्रव‍ृत्ति बताया है। उसका कहना है कि चीन अमेरिका के सहयोगी देशों के क्षेत्रों में उकसावे वाली कार्रवाई करता रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की प्रवक्‍ता पैट राइडर ने संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि पेंटागन तवांग में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा- एल ए सी पर गतिविधियों का निरन्‍तर अध्‍ययन कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका अपने भागीदारों की सुरक्षा सुन‍िश्चित करने में सभी प्रयास जारी रखेगा। प्रवक्‍ता ने कहा कि अमेरिका तनाव दूर करने के भारत के सभी प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति की प्रेस सचिव कारीन जीन पियरे ने कहा कि उन्‍हें यह जानकर संतोष हुआ है कि दोनों पक्ष अब शांति बनाए हुए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.