Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्ट्रपति ने हिंद प्रशांत आर्थिक रूपरेखा का शुभारंभ किया, भारत सहित 13 देश शामिल

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने समृद्धि के लिए हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा – आई.पी.ई.एफ. का शुभारम्‍भ किया है। आरम्‍भ में इसमें अमेरिका के अलावा 12 अन्‍य देश – भारत, ऑस्‍ट्रेलिया, जापान, ब्रनेई, इंडोनेशिया, कोरिया, मलेशिया, न्‍यूजीलैंड, फिलीपिंस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। ये देश विश्‍व के सकल घरेलू उत्‍पाद के चालीस प्रतिशत का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

आई.पी.ई.एफ. का उद्देश्‍य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आने वाले दशकों में प्रौद्योगिकी नवाचार और वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था के लिए संबंधों को मजबूत करना है। यह अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षे्त्र में अधिक मजबूत और समायोजी अर्थव्‍यवस्‍था सृजित करेगा।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि ये देश साथ मिलकर 21वीं सदी की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए नए नियम तय कर रहे हैं, जिनसे उनकी अपनी अर्थव्‍यवस्‍थाएं तेज गति से विकसित होंगी। उन्‍होंने सभी हिंद-प्रशांत देशों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आई.पी.ई.एफ. समायोजी आपूर्ति श्रृंखला की आधारशिला रखने पर विशेष रूप से ध्‍यान देगा तथा भरोसे, पारदर्शिता और समयबद्धता से महत्‍वपूर्ण आर्थिक मुद्दों पर चीन के कदमों का विकल्‍प साबित होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More

59 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

6 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

6 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

6 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.