स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने टीकों और औषधि तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए समायोजी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर बल दिया है। जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा के 75वें अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने वैक्सीन और दवाइयों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की अनुमोदन प्रकिया सुगम बनाने और अधिक प्रभावी वैश्विक स्वास्थ प्रणाली के लिए संगठन को और मजबूत करने की अपील की। मनसुख मांडविया ने इस लक्ष्य के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य को शांति से जोड़ने की इस वर्ष की सम्मेलन की थीम उचित और प्रासंगिक है, क्योंकि शांति के बिना सतत विकास तथा स्वास्थ्य और आरोग्य संभव नहीं है।
बैठक में भारत ने अत्यधिक मृत्यु दर की रिपोर्ट पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के हाल के कदम पर चिंता और निराशा व्यक्त की, जिसमें वैधानिक प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित देश के प्रामाणिक आंकडो को नजरअंदाज किया गया। श्री मांडविया ने संगठन के इस कदम पर सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की प्रतिनिधि संस्था- केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद की निराशा भी सम्मेलन में सम्प्रेषित की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment