Categories: News-Headlines

अमृत पीढ़ी कार्यक्रम के रूप में चयनित स्कूली बच्चों के समूह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

16 से 18 वर्ष की आयु के स्कूली बच्चों के एक समूह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इन युवाओं को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और मेटा के बीच एक सहयोग के अंतर्गत अमृत पीढ़ी कार्यक्रम के अंग के रूप में चुना गया था।

पूरे भारत से आने वाले 36 समूह के अंग के रुप में इन छात्रों ने भारत के प्रति अपना दृष्टिकोण व्यक्त किया और अपने देश और देशवासियों के लिए निर्माण किए जा सकने वाले उज्‍जवल भविष्य की मंशा भी जताई। बच्‍चो ने अपने इन विचारों को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ साझा किया।

प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘वोकल फॉर लोकल’ पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने साथी भारतीयों के लिए और अधिक सहयोग करने और सभी के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्र की विरासत के संरक्षण में उनकी भूमिका पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने भारत में जल संरक्षण के प्रयासों के महत्व का उल्‍लेख करने के लिए 15 अगस्त को अपने क्षेत्रों में स्थित अमृत सरोवरों का दौरा करने का भी आग्रह किया।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

1 hour ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

1 hour ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

1 hour ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

1 hour ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.