Categories: News-Headlines

अमित शाह ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के लिए राज्‍य की जनता का अभिवादन किया

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के लिए राज्‍य की जनता का अभिवादन किया है। अमित शाह ने कहा कि गुजरात की जनता ने खोखले वायदे करने, मुफ्त में रेवडी बांटने और खुशामद करने की राजनीति को रद्द करते हुए भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने जनकल्‍याण और विकास के लिए काम किया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस बडी जीत से पता चलता है कि समाज के प्रत्‍येक वर्ग, भले ही महिला, युवा या किसान हो सभी भाजपा के साथ हैं।

अमित शाह ने बताया कि राज्‍य में भाजपा की विजय, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विकास मॉडल में जनता के अडिग विश्‍वास को व्‍यक्‍त करती है। उन्‍होंने कहा कि गुजरात ने सदैव इतिहास रचने का काम किया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पिछले दो दशक में भाजपा ने राज्‍य में विकास के सभी रिकार्ड तोड दिए और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया और विजय के सभी रिकार्ड फिर टूट गए।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

5 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

5 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

7 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.