Categories: News-Headlines

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दावा- इजरायल और ईरान युद्ध विराम पर सहमत, ईरान ने इनकार किया

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प ने घोषणा की है कि ईरान और इस्राइल पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। संघर्ष विराम अगले कुछ घंटों में प्रभावी होगा। यह घोषणा कल रात कतर स्थित अमरीकी एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद की गई।

एक बयान में राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने कहा कि दोनों देशों द्वारा अपने अंतिम मिशन समाप्‍त करने के बाद यह संघर्ष विराम लागू होगा। यह संघर्ष विराम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि ईरान युद्ध विराम की पहल करेगा और 12 घंटे बाद इस्राइल युद्ध विराम लागू करेगा। 24 घंटे बाद 12 दिन के युद्ध की आधिकारिक समाप्ति की घोषणा की जाएगी।

इस बीच, ईरान ने संघर्ष विराम से इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान पर इस्राइल का हमला बंद होने पर ही ईरान जबावी कार्रवाई नहीं करेगा। हमले जारी रखने का ईरान का कोई इरादा नहीं है। उधर इजरायल की अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आयी है।

Leave a Comment

Recent Posts

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

6 hours ago

Winter Storm Alert: इस सप्ताह 3 फीट तक बर्फ गिरने और तेज हवाओं की संभावना

अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.