इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहा है। पवित्र गुफा की तीर्थ यात्रा तीस जून से शुरू होगी और 11 अगस्त तक चलेगी। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, और यस बैंक की चार सौ छियालीस शाखाओं तथा भारतीय स्टेट बैंक की देशभर में एक सौ शाखाओं पर पंजीकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्री श्राइन बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। नीतीश्वर कुमार के अनुसार रामबन जिले में यात्री निवास तैयार कराया जा रहा है, जिसमें तीन हजार छह सौ तीर्थ यात्रियों के ठहरने की सुविधा होगी। इस बार, यात्रा में तीन लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के शामिल होने की सम्भावना है। नीतीश्वर कुमार ने कहा कि बोर्ड ने पहलगाम और बालटाल दोनों ही मार्गों से एक साथ यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हर यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन दस हजार यात्रियों को अनुमति दी जाएगी। इनमें वे यात्री शामिल नहीं होंगे, जो हैलीकॉप्टर से यात्रा करेंगे। तीर्थ यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सरकार इस बार आर.एफ.आई.डी. प्रणाली लागू कर रही है।
सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा आज श्री अमरनाथ यात्रा के संबंध में मीडिया प्रचार को लेकर एक बैठक करेंगे। श्री अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 30 जून से आरंभ हो रही है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment