पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए आज नेशनल एसेम्बली की बैठक होगी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज गुट के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी की ओर से पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पर्चा भरा है।
पाकिस्तान की तीन सौ बयालीस सदस्यों वाली राष्ट्रीय एसेम्बली में अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके बाद, नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए शहबाज शरीफ और शाह महमूद कुरैशी ने नामांकन दाखिल किए। इमरान खान पाकिस्तान के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया। पद से हटने के बाद पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि देश भले ही 1947 में स्वतंत्र हुआ था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी षडयंत्र के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम एक बार फिर शुरू हुआ है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार को गिराने के लिए कई बार विदेशी षडयंत्र रचे गए। पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान विपक्ष के समर्थन में एक सौ 74 मत पड़े, जो बहुमत से दो अधिक है।
इस बीच, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय एसेम्बली से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। एक ट्वीट में पार्टी के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने कहा कि पार्टी ने सभी प्रांतों की एसेम्बली से इस्तीफे देने का निर्णय लिया है, जिसकी शुरुआत आज प्रधानमंत्री के चुनाव के बाद राष्ट्रीय एसेम्बली से होगी।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment