Categories: News-Headlines

अफगानिस्‍तान में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों की संख्या करीब दोगुनी होकर तीन करोड़ चालीस लाख हुई: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अफगानिस्‍तान में गरीब लोगों की संख्‍या लगभग दोगुनी होकर 3 करोड़ 40 लाख हो गई है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी के 2022 के आंकड़ों में अनुमान लगाया गया है कि 3 करोड़ 40 लाख अफगान गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 2021 में अमरीका समर्थित गणतंत्र के पतन के बाद अफगानिस्‍तान को जारी विदेशी सब्सिडी रोक दी गई और सहायता कार्यक्रमों में बड़ी कटौती कर दी गई।

2020 में अफगानिस्तान में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों की संख्‍या 1 करोड़ 50 लाख थी। अफगानिस्तान में यूएनडीपी के प्रतिनिधि अब्दुल्ला अल दर्दारी ने कहा, अगर इस साल विदेशी सहायता कम कर दी जाती है तो अफगानिस्तान गहरे संकट में घिर सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.