सरकार ने फिल्म उद्योग में चोरी की समस्या को रोकने के लिए चलचित्र संशोधन विधेयक-2023 लाने का निर्णय लिया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि यह विधेयक आगामी संसद सत्र में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य फिल्मी सामग्री की चोरी के कारण फिल्म उद्योग को होने वाले नुकसान से बचाना है।
अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में 2019 में विधेयक राज्यसभा में पेश किया गया था और जांच के लिए उसे स्थायी समिति के पास भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि विधेयक के बारे में संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा हुई और मसौदा बनाते समय विश्वभर की बेहतरीन पद्धतियों पर विचार किया गया।
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment