अफगानिस्तान में तालिबान विरोधी प्रदर्शनकारियों का नए शासकों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कल तालिबान विरोधियों ने अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रयास किया। तालिबान के सत्ता पर पकड़ मजबूत करने के साथ ही देश में कई स्थानों पर तालिबान विरोधी प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। हजारों लोगों की भयभीत होकर देश से निकलने की कोशिश तालिबान के लिए शासन में चुनौती बन रही है।
इस बीच, तालिबान ने अफगानिस्तान के इमामों से, सत्ता पर नियंत्रण के बाद आज पहले शुक्रवार की नमाज में, लोगों से एकजुट रहने की अपील करने को कहा है। उधर वाशिंगटन में अमरीका के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जुलाई से अमरीकी राजनयिक तथा अमरीकी सेना और अमरीकी मिशन के लिए काम करने वाले विशेष वीजा प्राप्त 12 हजार अफगानी लोगों को विमानों से काबुल से बाहर निकाला गया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कल संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटे में ही दो हजार लोगों को काबुल से सुरक्षित हटाया गया। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने वाले सभी अमरीकी नागरिकों से संपर्क किया गया और उन्हें हवाई अड्डे पर पहुंचने को कहा गया, हालांकि यह स्पष्ट कर दिया गया कि अमरीकी सरकार उनके सुरक्षित पहुंचने की गारंटी नहीं ले सकती।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment