अप्रैल, 2021 के 10.74 प्रतिशत की तुलना में अप्रैल, 2022 के दौरान मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 15.08 प्रतिशत (अनंतिम) रही। डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर मार्च, 2022 में 8.71% से मामूली रूप से बढ़कर अप्रैल, 2022 में 8.88% हो गई। मार्च, 2022 में पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में मुद्रास्फीति की ऊंची दर मुख्य रूप से रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण खनिज तेल, मूल धातु, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, रसायन, खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों में वृद्धि की वजह से हुई।
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार कार्यालय ने अप्रैल, 2022 (अनंतिम) और फरवरी, 2022 (अंतिम) के लिए भारत में थोक मूल्य सूचकांक संख्याएं जारी कर दी है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े देश भर में संस्थागत स्रोतों और चुनी हुई विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों के साथ संकलित किए जाते हैं और हर महीने की 14 तारीख (या अगले कार्य दिवस) को जारी किए जाते हैं। 10 सप्ताह के बाद अनंतिम सूचकांक को अंतिम रूप दे दिया गया है और अंतिम आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।
थोक मूल्य सूचकांक के प्रमुख समूहों में माह दर माह परिवर्तन ::
प्राथमिक वस्तुएं (भारांक 22.62%): – इस प्रमुख समूह का सूचकांक मार्च, 2022 महीने के 170.3 (अनंतिम) से अप्रैल, 2022 में 2.70 % बढ़कर 174.9 (अनंतिम) हो गया। खाद्य पदार्थ की कीमतों में (3.61%), गैर-खाद्य पदार्थ (1.20%), कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (0.59%) और खनिज (0.13%) मार्च, 2022 की तुलना में अप्रैल, 2022 में बढ़ोतरी हुई।
ईंधन और बिजली (भारांक 13.15%):-इस प्रमुख समूह का सूचकांक अप्रैल, 2022 में 2.79 % बढ़कर 151 (अनंतिम) हो गया, जो मार्च, 2022 के महीने में 146.9 (अनंतिम) था। मार्च, 2022 की तुलना में अप्रैल, 2022 में खनिज तेलों (7.58%) की कीमतों में वृद्धि हुई। बिजली की कीमतों (-9.68%) में मार्च, 2022 की तुलना में अप्रैल, 2022 में गिरावट आई।
निर्मित उत्पाद (भारांक 64.23%): – इस प्रमुख समूह का सूचकांक अप्रैल, 2022 में 1.69 % बढ़कर 144 (अनंतिम) हो गया, जो मार्च, 2022 के महीने में 141.6 (अनंतिम) था। विनिर्मित उत्पादों के लिए 22 एनआईसी दो अंकीय समूहों में से 18 समूहों में वृद्धि हुई जबकि 3 समूहों में मार्च, 2022 की तुलना में अप्रैल, 2022 में कीमतों में कमी देखी गई। मार्च, 2022 की तुलना में अप्रैल, 2022 में जिन उत्पादों की कीमत में वृद्धि देखी गई उनमें बुनियादी धातु, रसायन और रासायनिक उत्पाद, कपड़ा, मशीनरी और उपकरण, बिजली के उपकरण और खाद्य उत्पाद शामिल हैं। कुछ समूहों ने कीमतों में कमी देखी है जिनमें मोटर वाहन, ट्रेलर और अर्ध-ट्रेलर, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल चमड़ा और संबंधित उत्पाद उत्पाद शामिल हैं। जबकि मार्च, 2022 की तुलना में अप्रैल, 2022 में पेय पदार्थों की कीमतें अपरिवर्तित रहीं।
डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक (भारांक 24.38%): खाद्य सूचकांक, जिसमें प्राथमिक वस्तु समूह की ‘खाद्य वस्तुएं‘ और विनिर्मित उत्पाद समूह के ‘खाद्य उत्पाद‘ शामिल हैं, में वृद्धि हुई है और यह मार्च, 2022 के 167.3 से बढ़कर अप्रैल, 2022 में 172.9 हो गई। डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर फरवरी 2021 के 8.71 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर अप्रैल, 2022 में 8.88 प्रतिशत हो गई।
फरवरी, 2022 का अंतिम सूचकांक (आधार वर्ष 2011-12=100): फरवरी, 2022 के अंतिम थोक मूल्य सूचकांक और ‘सभी वस्तुओं‘ के लिए मुद्रास्फीति की दर (आधार वर्ष 2011-12=100) अनंतिम आंकड़ा क्रमशः 145.3 और 13.43% रहे। मार्च, 2022 के लिए अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक तथा विभिन्न वस्तु समूहों के लिए मुद्रास्फीति दर का विवरण संलग्नक I में है। पिछले 6 महीनों में विभिन्न वस्तु समूहों के लिए थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर (वर्ष दर वर्ष) संलग्नक II में है। पिछले 6 महीनों में विभिन्न वस्तुओं एवं समूहों के लिए डब्ल्यूपीआई सूचकांक संलग्नक III में है।
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment