Categories: News-Headlines

अगले 5 वर्षों में प्लास्टिक उद्योग के कुल कारोबार को मौजूदा 3 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने प्लास्टिक विनिर्माण उद्योग से कहा कि वे अगले 5 वर्षों में अपने कुल कारोबार को मौजूदा 3 लाख करोड़ रुपये के से बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने कहा कि भारत में प्लास्टिक मशीनरी के विनिर्माण को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता को कम करने में अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, कपड़ा और उपभोक्ता कार्य व खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल देश में प्लास्टिक उद्योग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्‍होंने इस क्षेत्र के प्रदर्शन और क्षमता को बेहतर करने के लिए उद्योग के हितधारकों के विचारों और सुझावों को भी सुना।

पीयूष गोयल ने कहा कि प्लास्टिक उद्योग देश में रोजगार का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र है। इसलिए उसे अगले पांच साल के दौरान अपने कुल कारोबार में अपेक्षित वृद्धि के साथ-साथ अब रोजगार को भी दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

पीयूष गोयल ने प्लास्टिक उद्योग के प्रतिभागियों से कहा कि वे गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। मंत्री ने कहा कि पुरानी मशीनरी के इस्तेमाल पर निर्भरता आगे बढ़ने की राह नहीं है। कम गुणवत्ता वाली मशीनरी केवल घटिया उत्पादों का उत्पादन करेगी। वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सभी प्रकार के उत्पादन के लिए विश्व स्तरीय मशीनरी का उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बीआईएस प्लास्टिक सामग्री की हर संभव बेहतरीन जांच सुनिश्चित करने के लिए जहां भी आवश्यक होगा वहां प्रयोगशालाएं स्थापित करेगा।

पीयूष गोयल ने कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करने की आवश्‍यकता है कि प्रतिस्‍पर्धा और विकास के लिए एमएसएमई को कच्चे माल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हो। एमएसएमई को सभी हितधारकों से अधिकतम समर्थन दिए जाने की आवश्यकता है क्योंकि वे काफी रोजगार पैदा करते हैं और लाखों लोगों की आजीविका में मदद करते हैं। उन्होंने उद्योग जगत से कहा कि वे भारत में बेहतरीन उत्पादन के लिए अपनी क्षमता बढाएं। इससे भारत के आत्मनिर्भर भारत मिशन को बल मिलेगा।

बैठक में ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईपीएमए), फिक्‍की, सीआईआई, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ प्‍लास्टिक्‍स प्रॉसेसर्स ऑफ इंडिया (ओपीपीआई), प्रॉसेस प्‍लांट एंड मशीनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीपीएमएआई), प्‍लेक्‍सकॉन्सिल और मे‍टेरियल रीसाइक्लिंग एसो‍सिएशन ऑफ इंडिया जैसे पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योग और व्यापार संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया। इसके अलावा भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

पीयूष गोयल ने प्रतिभागियों से कहा कि केंद्र इस क्षेत्र के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

31 minutes ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

1 day ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

This website uses cookies.