थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति मार्च 2021 के बाद से इस वर्ष अक्टूबर में सबसे कम स्तर पर रही। पिछले वर्ष मार्च के बाद से पहली बार मुद्रास्फीति 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई और सितंबर के 10 दशमलव सात-शून्य प्रतिशत से घटकर अक्टूबर में 8 दशमलव तीन-नौ प्रतिशत हो गई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से आज जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य पदार्थों के मूल्य में कमी आने से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति 19 महीने के सबसे कम स्तर पर 8 दशमलव तीन-तीन प्रतिशत दर्ज की गई। इसी अवधि में सब्जियों की कीमतों में 17 दशमलव छह-एक प्रतिशत की कमी आई। ईंधन और बिजली क्षेत्रों में भी मुद्रास्फीति 23 दशमलव एक-सात प्रतिशत रही, जो सितंबर में 32 दशमलव छह-एक प्रतिशत थी। निर्मित उत्पादों के क्षेत्र में भी मुद्रास्फीति पिछले महीने के 6 दशमलव तीन-चार प्रतिशत से घटकर चार दशमलव चार-दो प्रतिशत रह गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment