Categories: News-Headlines

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पांचवीं बैठक 17 अक्टूबर से नई दिल्ली में

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पांचवीं बैठक 17 से 20 अक्तूबर तक नई दिल्ली में होगी। बिजली और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आर.के. सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की बैठक के बारे में कल जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन पृथ्वी के ऊर्जा परिवर्तन के लक्ष्य के लिए बहुत आवश्यक है। आर.के. सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा, ऊर्जा का सबसे सस्ता स्रोत है। उन्होंने कहा कि सोलर और मिनी ग्रिड विश्व में सबके लिए उपलब्ध हैं।

यह मंत्रिस्तरीय बैठक वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है और इसमें सौर ऊर्जा स्थापित करने सहित अन्य गतिविधियों और कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है।

भारत अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अध्यक्ष है। इस बैठक में 109 सदस्य देशों के मंत्री, मिशन और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.