Categories: News-Headlines

न्यूजीलैंड ने कहा- भारत उसके सर्वाधिक महत्वपूर्ण साझेदार देशों में से एक

न्यूजीलैंड ने कहा है कि भारत उसके सर्वाधिक महत्वपूर्ण साझेदार देशों में से एक है। ऑकलैंड में कल विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानाइया महुता ने कहा कि उन्‍‍हें डॉ. जयशंकर की मेजबानी करने में बेहद खुशी हो रही है।

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने भारतीय विद्यार्थियों के वीजा से जुड़ी दिक्कतों का मुद्दा उठाया। इन विद्यार्थियों को कोरोना महामारी के दौरान न्यूजीलैंड छोड़ना पड़ा था और इन्हें दोबारा वीजा मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विदेश मंत्री ने उन भारतीय विद्यार्थियों के लिए भी वीजा प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया, जो न्यूजीलैंड में अध्ययन के लिए आना चाहते हैं।

डॉ. जयशंकर ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन से भी भेंट की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश दिया। विदेश मंत्री, कीवी इंडियन हॉल ऑफ फेम पुरस्कार 2022 समारोह में शामिल हुए। उन्होंने ऑकलैंड में Modi@20: Dreams Meet Delivery पुस्तक का विमोचन किया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.