Categories: News-Headlines

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 कल मनाया जाएगा, मुख्य कार्यक्रम कर्नाटक के मैसूरु में आयोजित किया जाएगा

आयुष मंत्रालय और कर्नाटक सरकार मैसूरु के मैसूरु पैलेस, में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2022 के मुख्य कार्यक्रम का उत्सव मनाने के लिए तैयार हैं। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण का विषय ‘मानवता के लिए योग’ है। आशा है कि 21 जून 2022 को कर्नाटक के मैसूरु में 15,000 से अधिक प्रतिभागी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ योग करेंगे और करोड़ों लोग भारत तथा दुनिया में आयोजित किए जा रहे विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई, केंद्रीय आयुष, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और आयुष मंत्रालय तथा कर्नाटक सरकार के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मुख्य मैसूर योग कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की तैयारी और मुख्य कार्यक्रम के बारे में, केंद्रीय आयुष, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “महामारी के दो वर्षों के बाद, अब हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऑफ़लाइन मोड में मना रहे हैं। 100 दिनों, 100 संगठनों, 100 शहरों के अभियान के माध्यम से जो उत्साह और उमंग पैदा हुआ है, वह न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में रिकॉर्ड भागीदारी की दिशा में आगे ले जाएगा। हम सभी को यह महसूस करना चाहिए कि यह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अनुकरणीय और निरंतर प्रयासों के कारण ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और योग के विज्ञान को दुनिया भर में मान्यता मिली है।”

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 में भारत में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों द्वारा ‘गार्जियन रिंग’, योग प्रदर्शन और मैसूरु दशहरा मैदान, मैसूरु में एक विशेष डिजिटल योग तथा स्थैतिक प्रदर्शनी में कई पहल को पहली बार देखा जाएगा।

गार्जियन रिंग कार्यक्रम में, योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण तब किया जाएगा जब लोग सूर्य के उदय के साथ-साथ 16 अलग-अलग समय क्षेत्रों में योग करेंगे। यह पूर्व में फिजी से शुरू होकर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और सैन फ्रांसिस्को में समाप्त होगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी इंडिया पर सवेरे 3 बजे से रात 10 बजे तक (भारतीय समयानुसार) किया जाएगा।

आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में, योग प्रदर्शन और समारोह पूरे भारत में 75 प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित होंगे। भारत सरकार के केंद्रीय और राज्य मंत्री 75 स्थानों पर आयोजित योग प्रदर्शन में भाग लेंगे।

डिजिटल योग प्रदर्शनी योग के इतिहास और ज्ञान को प्रदर्शित करने के लिए आभासी वास्तविकता (वीआर) जैसी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करेगी। स्थैतिक प्रदर्शनी में 146 स्टॉल हैं जिन्हें कर्नाटक सरकार और भारत सरकार के अंतर्गत योग संस्थानों, आयुष संस्थानों द्वारा लगाया गया है।

यह आशा की जाती है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 समारोह में दुनिया भर के 25 करोड़ लोग भाग लेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

6 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

6 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.