गरीब कल्याण रोजगार अभियान के आज दो वर्ष पूरे हो गए हैं। सरकार ने 2020 में आज ही के दिन पचास हजार करोड रूपये के संसाधनों के साथ इस अभियान की शुरूआत की थी। इसका उद्देश्य कोविड महामारी के कारण अपने घरों को लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना था। इसके अन्तर्गत छह राज्यों के 116 चुनिंदा जिलों में दीर्घकालीन आजीविका अवसरों तथा आय सृजन गतिविधियों को बढावा दिया गया। ये राज्य हैं – बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिसा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश। इस अभियान में सरकार के 12 मंत्रालयों और विभागों ने भाग लिया।
कोविड महामारी के दौरान केन्द्र सरकार ने कामगारों के लाभ के लिए कई और उपाय भी किए हैं। मनरेगा के अन्तर्गत मजदूरी एक सौ 82 रूपये से बढाकर दो सौ दो रूपये प्रति दिन कर दी गई। इससे लगभग 13 करोड 62 लाख परिवारों को लाभ हुआ। सरकार ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत 39 करोड 51 लाख नए रोजगार के अवसर प्रदान कर कर्मचारी भविष्य निधि खातों में दो हजार 583 करोड़ जमा किए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment