अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कोविड महामारी की रोकथाम में भारत सरकार के तेज और प्रभावी प्रयासों की सराहना की है। मुद्रा कोष ने कहा कि भारत सरकार ने संवेदनशील समूहों के लिए विशेष प्रयास, मौद्रिक नीति की सहूलियत और नकदी उपलब्ध कराने का प्रावधान, समायोजित वित्तीय व्यवस्था और नियामक नीतियां तथा लगातार सुधार के प्रयास किये हैं। मुद्राकोष ने कहा कि महामारी के बावजूद भारत ने श्रम सुधारों और निजीकरण योजनाओं सहित बुनियादी ढांचागत सुधार जारी रखे। मुद्राकोष ने यह भी कहा कि भारत महामारी से पहले के दशक में विश्व की सबसे तेज गति से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहा है और उसने लाखों लोगों को गरीबी से निजात दिलाई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment