उत्तर प्रदेश में इस महीने सात नये मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को सिद्धार्थ नगर दौरे के समय इन मेडिकल कॉलेजों का उद्धाटन करेंगे।
सिद्धार्थनगर में कल मीडियाकर्मियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय मेडिकल आयोग ने राज्य में नव-निर्मित सात नये मेडिकल कॉलेज को मान्यता दे दी है।
नेशनल मेडिकल कमीशन ने जो सात प्रदेश के मेडिकल कॉलेजेज थे, इनको मान्यता दे दी है जिसमें सिद्धार्थनगर का एक मेडिकल कॉलेज को भी मान्यता मिली है। सिद्धार्थनगर जनपद से सात नये मेडिकल कॉलेजेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी करेंगे जिनमें एटा है, हरदोई, गाजीपुर, मिर्जापुर, देवरिया और प्रतापगढ़।
राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में केवल गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज हुआ करता था लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों में उनकी सरकार ने कई और जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एम्स भी बनकर तैयार है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।
प्रदेश के हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने की सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले केवल गोरखपुर में ही एक मेडिकल कॉलेज था, लेकिन पिछले साढ़े चार साल में कई अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज खुले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गोरखपुर में एम्स का निर्माण हो चुका है और शीघ्र की इसका उद्धाटन किया जाएगा।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment