हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज अंतिम दिन 92 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया इसके साथ ही अब 68 सीटों वाली विधानसभा के लिए कुल 413 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस के 8 बागी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है। राज्य में 12 नवम्बर को मतदान होना है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए
हिमाचल प्रदेश में चुनाव विभाग ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कुल सात हजार 881 मतदान केंद्र बनाए हैं। सबसे अधिक एक हजार 625 मतदान केंद्र कांगडा जबकि कम 92 मतदान केंद्र लाहौल-स्पीति जिले में बनाए गए हैं।
