भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज सीट से उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, सुलह सीट पर चुनाव लडेंगे। पार्टी की हिमाचल शाखा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह शक्ति ऊना सीट पर पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने कल नई दिल्ली में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया। राज्य में नामांकन भरने का काम सोमवार से शुरू हो गया है, जो इस महीने की 25 तारीख तक जारी रहेगा। मतदान अगले महीने की 12 तारीख को कराया जाएगा।