हरियाणा सरकार ने अगले वर्ष पहली जनवरी से बिना कोविड टीका लगवाए लोगों के सार्वजनिक स्थलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों को कोविड टीका लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आकाशवाणी से विशेष बातचीत में कहा कि जिन लोगों का पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एक जनवरी से जिस व्यक्ति ने कोरोना की दोनों वैक्सीन नहीं लगाई होगी, उसे किसी भी होटल में रेस्त्रां में, बैनकट हॉल में, मॉल में, किसी बैंक में, किसी दफ्तर में, रेल में, गाड़ी में या जहां कहीं भीड़-भाड़ वाले इलाके हों, वहां पर उनको प्रवेश की इज़ाजत नहीं दी जाएगी। नोटिफिकेशन हमने कल जारी कर दिया है। वैसे भी हमारी टीमें घर-घर जाकर लगा रही है, लेकिन अब ये कोरोना की आहट हो देखते हुए यह कदम हमें उठाना पड़ा, ताकि लोग खुद घरों से निकलकर आये और वैक्सीन लगवाएं।