सिक्किम में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य जारी

सिक्किम में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य जारी हैं। अब तक 2 हजार 500 से अधिक लोगों को बचाया गया है और लगभग 3 हजार 500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मृतकों की संख्या 37 हो गई है जबकि 78 लोग अभी भी लापता हैं। 3 हजार 700 से अधिक लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

कल गंगटोक में संवाददाताओं से बातचीत में योजना और विकास सचिव रिनजिंग चेवांग भूटिया ने बताया कि उत्तरी सिक्किम, मंगन जिले के चुंगथांग में पेगोंग को जोड़ने वाला एक अस्थायी बांस पुल बनाया गया है जो तीस्ता में जलस्तर के बढ़ने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था।

मौसम खराब होने के कारण कल लाचुंग और लाचेन से हेलीकॉप्‍टर से निकासी नहीं हो सकी, लेकिन चुंगथांग में राहत सामग्री पहुंचाई गई।

Related posts

Leave a Comment