सात देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए

सात देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (31 मई, 2024) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में इक्वाडोर, यूनाइटेड किंगडम, कुवैत, न्यूजीलैंड, गिनी, फिजी और चीन के राजदूतों/उच्चायुक्तों से परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनयिक थे:

फर्नांडो जेवियर बुचेली वर्गास, इक्वाडोर गणराज्य के राजदूत

लिंडी एलिजाबेथ कैमरून, यूनाइटेड किंगडम की उच्चायुक्त

मेशल मुस्तफा जे अलशेमाली, कुवैत राज्य के राजदूत

पैट्रिक जॉन राटा, न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त

अलासेन कोंटे, गिनी गणराज्य के राजदूत

श्री जगन्नाथ सामी, फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त

जू फेइहोंग, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राजदूत

Related posts

Leave a Comment