केंद्र ने कहा है कि सरकार प्याज किसानों को लगातार समर्थन देना जारी रखने के लिए वचनबद्ध है। जिससे कि प्रमुख बाजार में मूल्य की मौजूदा स्थिति के कारण आगामी मौसम में प्याज का उत्पादन प्रभावित ना हो। उपभोक्ता मामले विभाग के आर्थिक सलाहकार कामखेन थांग गुते ने आकाशवाणी को बताया कि किसानों को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात से प्याज की खरीदारी शुरू की गई है। अब तक 12 हजार मीट्रीक टन प्याज की खरीदारी लगभग 12 करोड़ रुपये की जा चुकी है। यह खरीदारी भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ कर रही है। कामखेन थांग गुते ने बताया कि खरीदे गए प्याज एक साथ दिल्ली, गुवाहाटी, लखनऊ, कोलकाता, रांची, चेन्नई, हैदराबाद और अन्य शहरों के प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों को भेज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्याज किसानों को जब तक समर्थन की आवश्यकता रहेगी तब तक यह अभियान जारी रहेगा।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...