केन्द्र सरकार ने आज बताया कि राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के लिए लाभार्थियों के राशन कार्ड को आधार नम्बर से जोडने की समय सीमा इस वर्ष 30 सितम्बर तक बढा दी है। उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साधवी निरंजन ज्योति ने यह जानकारी लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर करीब 92.8 प्रतिशत राशन कार्ड आधार से जोडे जा चुके हैं और 28 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश इस काम को पूरा कर चुके हैं। उन्होंने सदन को बताया कि आठ अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में राशन कार्डों को आधार से जोडने का कार्य प्रगति पर है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...