सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति के विधायक बी कृष्ण मोहन रेड्डी के निर्वाचन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अमान्य घोषित किया

वर्ष 2018 के चुनाव के हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी छिपाने के लिए सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति के विधायक बी कृष्ण मोहन रेड्डी के निर्वाचन को तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अमान्य घोषित कर दिया है। रेड्डी ने गडवाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। उच्‍च न्‍यायालय ने रेड्डी की निकटतम प्रतिद्वंद्वी डी.के अरुणा को निर्वाचित विधायक घोषित किया है। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली अरुणा अब भारतीय जनता पार्टी में हैं।

अरूणा ने उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा था कि रेड्डी ने चुनावी शपथ पत्र में अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों के बारे में खुलासा नहीं किया था। डी के अरुणा के वकील ने बताया कि न्यायालय ने रेड्डी पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Related posts

Leave a Comment