सरकार ने संसद के विशेष सत्र से पहले आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का पांच दिन का विशेष सत्र कल से शुरू होगा।उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड आज नये संसद भवन पर गजद्वार के ऊपर ध्वजारोहण करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।विशेष सत्र के पहले दिन लोकसभा में संविधान सभा की बैठक से लेकर 75 वर्ष की संसदीय यात्रा पर चर्चा होगी। सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक संसद सत्र में चर्चा के लिए सूची बद्ध किया है। इसके अलावा अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक तथा प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक तथा डाकघर विधेयक सत्र के दौरान चर्चा के लिए सूचीबद्ध हैं। अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक तथा प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक राज्यसभा से पारित हो चुके हैं और लोकसभा में विचाराधीन हैं। डाकघर विधेयक तथा मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) विधेयक राज्यसभा में पहले ही पेश किये जा चुके हैं।
Related posts
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...