संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत गिलेड अर्डन ने कहा कि इस्राइल की लड़ाई केवल हमास के साथ है

यूरोपीय संघ के नेताओं ने ब्रसेल्‍स में एक बैठक के दौरान गजा क्षेत्र में तत्काल सहायता भेजने के लिए मानवीय कॉरिडोर की स्थापना और संघर्ष विराम से राहत की आवश्यकता पर सहमति व्‍यक्‍त की है।

सहमति से पहले संयुक्त राष्‍ट्र की मानवाधिकार एजेंसी के प्रमुख मार्टिन ग्रिफथ्‍स ने चेतावनी दी थी कि हरसंभव प्रयासों के बावजूद गजा में राहत सामग्री पहुंचाना संभव नहीं हो रहा है।

संयुक्‍त राष्ट्र में फलस्‍तीन के राजदूत रियाद मनसूर ने विश्‍व नेताओं से अपील की थी कि वे बमबारी रोकने में मदद करें। दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत गिलेड अर्डन ने कहा था कि इस्राइल की लड़ाई केवल हमास के साथ है।

इस बीच, तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसिप तैय्यप एर्डोगन ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया है कि वे गजा में इस्राइल के हमलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

हमास ने दावा किया है कि इस्राइल के हवाई हमलों के कारण 50 से अधिक बंधक मारे गए हैं।

Related posts

Leave a Comment