संयुक्त राष्ट्र फोरम की वार्षिक बैठक 2023 कल से नई दिल्‍ली में शुरू होगी

संयुक्त राष्ट्र फोरम की वार्षिक बैठक 2023 कल से नई दिल्‍ली में शुरू होगी। इसमे मुख्‍य रूप से अंतर्राष्‍ट्रीय मानवाधिकार कानून और शांति कार्रवाइयों पर विशेष विचार विमर्श किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाली फोरम की बैठक का आयोजन यूनाइटेड सर्विस इंस्टीटूशन ऑफ इंडिया ने अंतर्राष्‍ट्रीय रेड क्रॉस समिति और संयुक्त राष्ट्र शांति कार्रवाई केंद्र के सहयोग से किया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि फोरम नागरिकों की सुरक्षा, शांति और सैनिकों के प्रति अपराधों के लिए जवाबदेही तय करने और शांति कार्रवाइयों में महिलाओं की भूमिका सहित विभिन्‍न समसामयिक मुद्दों पर विचार विमर्श करेगा।

Related posts

Leave a Comment