संयुक्त राष्ट्र ने नमामि गंगे कार्यक्रम को विश्‍व के दस पुनर्जीवित प्राकृतिक कार्यक्रमों में शामिल किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम को विश्‍व के दस पुनर्जीवित प्राकृतिक कार्यक्रमों में शामिल किया है। राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन के महानिदेशक अशोक कुमार ने कल कनाडा में मॉन्ट्रियल में इस सम्‍बन्‍ध में प्रशस्ति पत्र प्राप्‍त किया।

जल शक्ति मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि नमामि गंगे को दुनिया के 70 देशों की ऐसी 150 से अधिक पहलों में से चुना गया। मंत्रालय ने कहा है कि नमामि गंगे कार्यक्रम अब संयुक्त राष्ट्र का समर्थन, वित्त पोषण या तकनीकी विशेषज्ञता प्राप्त करने का पात्र हो जायेगा।

Related posts

Leave a Comment