श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन क्षेत्र में स्‍काईवॉक बनाने का काम शुरू किया

जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीमाता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आने-जाने की अलग-अलग व्‍यवस्‍था करने के उद्देश्‍य से स्‍काईवॉक बनाने का काम शुरू कर दिया है। दो सौ मीटर लम्‍बे और ढाई मीटर चौडे इस स्‍काईवॉक के इस वर्ष नवम्‍बर तक बन जाने की उम्‍मीद है। इस पर नौ करोड नवासी लाख रूपये से अधिक की लागत आयेगी। स्‍काईवॉक पैदल मार्ग से 20 फुट की ऊंचाई पर होगा। मुख्‍य भवन तक जाने का मौजूदा मार्ग भी चालू रहेगा और स्‍काईवॉक पर वरिष्‍ठ नागरिकों और महिला श्रद्धालुओं के लिए बैठने की सुविधा भी होगी।

Related posts

Leave a Comment