श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने आने वाले अगले महीने में ईंधन के दामों में भारी कटौती होने की संभावना जताई है। संसद में कल कंचना विजेसेकरा ने कहा कि आईएमएफ से बेलआउट मिलने के बाद सरकार सस्ती और प्रतिस्पर्धी बोली पर ईंधन की खेप मंगवा पाएगी। उन्होंने इस वर्ष दिसंबर तक बिजली दर कम करने की संभावना व्यक्त की। कंचना विजेसेकरा ने कहा कि सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को पुनर्गठित करने की योजना को एक महीने के भीतर संसद में पेश किया जाएगा। अमरीकी डॉलर के समक्ष श्रीलंकाई रुपये की बेहतरी के साथ पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल के दाम में गिरावट हुई है, जिससे द्वीप में इसके मूल्य में कमी आएगी। सबसे खराब आर्थिक संकट से उबरने के बाद द्वीप को आईएमएफ बोर्ड के बेलआउट की अनुमति सोमवार को मिल गई। पिछले साल ऑक्टेन 92 एक लीटर पेट्रोल की कीमत एक सौ 70 से बढ़कर चार सौ रुपये हो गई थी।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...