शेयर बाजार: मार्च में विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 9,400 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया

मार्च में विदेशी निवेशकों ने अब तक भारतीय पूंजी बाजार में 9,400 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है। उन्‍होंने इक्विटी बाजार में 8,939 करोड़ रुपए का निवेश किया, और ऋण बााजार में 380 करोड़ रुपए और ऋण बाजार के ही वॉलेंट्री रिटेंशन रूट में 156 करोड़ रुपए का निवेश किया। दूसरी तरफ, विदेशी निवेशकों ने हाइब्रिड बाजार से 48 करोड़ रुपये निकाले। इस तरह इस महीने के पहले तीन दिनों में पूंजी बाजार में उनका शुद्ध निवेश 9,427 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले, विदेशी निवेशकों ने फरवरी में भारतीय पूंजी बाजार से 4,139 करोड़ रुपये और जनवरी में 26,544 करोड़ रुपए निकाले थे।

Related posts

Leave a Comment