विश्‍व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष भी भारत प्रवासियों से प्राप्तियों के मामले में शीर्ष में बना हुआ

विश्‍व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष भी भारत प्रवासियों से प्राप्तियों के मामले में शीर्ष में बना हुआ है। इस वर्ष प्रवासी भारतीयों ने अनुमानित 125 अरब डॉलर भारत भेजे।

दक्षिण-एशियाई क्षेत्र में प्रवासियों द्वारा भारत भेजे जाने वाली राशि में उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई। कुल मिलाकर दक्षिण-एशिया से भारत भेजी जाने वाली राशि 7.2 प्रतिशत बढी।

प्रवासियों से स्‍वदेश भेजे जाने वाले धन के मामले में अन्‍य शीर्ष पांच देश हैं – मैक्सिको 67 अरब डॉलर, चीन 50 अरब डॉलर, फिलीपीन्‍स 40 अरब डॉलर और मिस्र 24 अरब डॉलर।

अमरीका में श्रम बाजार में सख्‍ती और यूरोप में रोजगार वृद्धि के कारण प्रवासियों द्वारा भारत में अनुमान से भी अधिक धन भेजा गया।

Related posts

Leave a Comment