विश्व दाता सूचकांक 2021 की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत दुनिया का 14वां सर्वाधिक परोपकारी देश है। कोविड-19 महामारी ने दुनियाभर में दान कार्यों के रुझानों का संकेत दिया है। चैरिटीज एंड फाउंडेशन- सीएएफ के इस वर्ष के सर्वेक्षण में दान और परोपकारी गतिविधियों पर लॉकडाउन के प्रभावों का उल्लेख किया गया है।
भारत अब विश्व के शीर्ष 20 उदार देशों में शामिल है, जबकि पिछले दस वर्षों तक भारत 82वें स्थान पर था। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दुनिया के शीर्ष दस दान-दाता देशों में बने हुए हैं। इन दोनों देशों में कोविड महामारी की पहली लहर के दौरान सर्वेक्षण किया गया था। दुनिया के लगभग तीन अरब व्यस्क लोगों ने 2020 में किसी न किसी ऐसे व्यक्ति की सहाय़ता की जिसे वह जानते भी नहीं थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 2017 से 2019 के बीच दान और परोपकारी गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और यह रूझान 2020 में भी जारी रहा। 61 प्रतिशत भारतीयों ने अपरिचितों की सहायता की, 34 प्रतिशत लोग मदद के लिए आगे आए और 36 प्रतिशत लोगों ने धनराशि दान की। विश्व दाता सूचकांक 2009 के बाद दुनिया भर में किया गया ये सर्वेक्षण लगभग 16 लाख लोगों से बातचीत पर आधारित है।