विश्व के सात प्रमुख देशों के समूह G7 ने यूक्रेन को वित्तीय सहायता देने पर सहमति व्यक्त की है। अमेरिका के वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने बताया कि जर्मनी में G7 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि रूस के विरुद्ध संघर्ष में आवश्यकता पूरी करने के लिए यूक्रेन को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
कल अमेरिका की सीनेट ने यूक्रेन को 40 अरब डॉलर की सहायता की मंजूरी दी। इसमें सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता शामिल है।