विश्‍व का सबसे लंबा नदी क्रूज़ एम वी गंगा विलास मुंगेर से सुलतानगंज पहुंच गया

विश्‍व का सबसे लंबा नदी क्रूज़ एम वी गंगा विलास मुंगेर से सुलतानगंज पहुंच गया है। सुलतानगंज पहुंचने पर क्रूज के पर्यटकों का पारंपरिक स्‍वागत किया गया। यह क्रूज इस समय बिहार में है हमारे संवाददाता ने बताया है कि ये पर्यटक सुल्‍तानगंज के ऐतिहासिक और धार्मिक स्‍थलों का दौरा किया।

गंगा विलास क्रूज के पर्यटकों ने सुल्तानगंज के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का परिभ्रमण किया। गंगा तट के किनारे स्थित अजगैविनाथ मंदिर में उन्होंने पूजन समारोह में भाग लिया। सुल्तानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा होने के कारण सावन के महीने में देश के विभिन्न भागों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। सुल्तानगंज के बाद गंगा विलास क्रूज कहल गांव, भागलपुर के लिए रवाना हो गया।

Related posts

Leave a Comment