विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर तीन दिन की यात्रा पर आज सिंगापुर पहुंचे। डॉ जयशंकर ने सबसे पहले आई.एन.ए. स्मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि यह स्मारक आई.एन.ए. की देशभक्ति और अदम्य साहस की भावना का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर तीन दिन की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे
