विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर गंभीर चिन्‍ता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष गहरी चिन्ता का विषय है। ऑस्ट्रिया के वियना में प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है और इसलिए दोनों देशों से बातचीत और कूटनीतिक रास्ते पर वापसी की अपील कर रहा है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर में यह घोषणा की थी कि यह युग, युद्ध का नहीं है जिसमें हिंसा और संघर्ष के जरिए आपसी विवादों और मतभेदों को नहीं सुलझाया जा सकता।

विदेश मंत्री ने वियना में ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए सहमत हुए हैं। दोनों नेताओँ ने हिन्द-प्रशांत और पश्चिम एशिया से जुड़े मामलों पर चर्चा भी की। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति बनी।

Related posts

Leave a Comment