वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केद्रीय बजट के लिए बजट पूर्व विचार-विमर्श किया

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केद्रीय बजट के लिए बजट पूर्व विचार-विमर्श किया

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केद्रीय बजट 2022-23 के लिए बजट पूर्व विचार-विमर्श बैठक की अध्‍यक्षता की। इस बैठक में सात हितधारक समूहों के 120 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें कृषि और कृषि तथा प्रसंस्‍करण उद्योग, बुनियादी ढांचा, जलवायु परिवर्तन, वित्‍तीय क्षेत्र तथा पूंजीगत बाजारों, सेवाओं, व्‍यापार, सामाजिक क्षेत्र, श्रम संगठनों और व्‍यापार संघों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल हुए। इनमें अनुसंधान और विकास खर्च में वृद्धि, डिजिटल सेवाओं के लिए अवसंरचना स्थिति और हाइड्रोजन भंडारण के लिए प्रोत्‍साहन, ईंधन प्रकोष्‍ठ विकास, आयकर स्‍लैब को युक्ति संगत बनाने और ऑनलाइन सुरक्षा उपायों में निवेश के बारे में सुझाव दिए गए।

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमूल्‍य सुझाव देने वालों को धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि बजट तैयार करते समय इन सुझावों पर विचार किया जाएगा।

इस बैठक में वित्‍त राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर भागवत कराड, वित्‍त सचिव टी. वी. सोमनाथम, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव तुहिनकांत पांडेय, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment