वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न विभागों से संबद्ध संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन कर दिया गया है। यह फैसला 13 सितम्बर से प्रभावी होगा।
राज्यसभा सदस्य वाई. एस. आर. कांग्रेस के वी. विजय साईं रेड्डी को वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थाई समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. विनय पी सहस्रबुद्धे शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति के अध्यक्ष होंगे। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा गृह संबंधी स्थाई समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जबकि लोकसभा सदस्य पी सी गड्डीगाउडर कृषि संबंधी स्थाई समिति के अध्यक्ष होंगे।
लोकसभा सदस्य जुएल ओरांव रक्षा संबंधी स्थाई समिति के अध्यक्ष बने हैं। लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी विदेशी मामलों संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे। जयंत सिन्हा वित्त समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।