कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में दिल्ली के AICC मुख्यालय में शुरू हुई।
बैठक में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, अजय माकन और के. सी. वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए आज शाम कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की भी बैठक हो सकती है।