रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट फिर से दस रूपये में मिलेंगे। भारतीय रेलवे ने कोविड महामारी के दौरान लोगों की संख्या कम करने के लिए मार्च 2020 में इसे बढ़ा दिया था। रेलवे ने कल घोषणा की कि प्लेटफॅार्म टिकट अब महामारी से पहले की दरों पर मिलेंगी।
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ने राजधानी, शताब्दी, दूरंतो, वंदेभारत, तेजस और गतिमान एक्सप्रेस रेलगाडियों में खानपान सेवा फिर बहाल करने का भी निर्णय लिया है।