रेलवे ने केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया

भारतीय रेलवे ने आज से केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

ट्रायल रन तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक आयोजित किया गया। तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई ट्रेन 50 मिनट में कोल्लम और सात घंटे 10 मिनट में एर्नाकुलम पहुंची।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अगले कुछ दिनों तक ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रायल रन पूरा होने के बाद ट्रेन के फाइनल शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment