रूस में निजी सैन्य कंपनी वैगनर में अब भी लड़ाकों की भर्ती जारी

रूस में निजी सैन्य कंपनी वैगनर में अब भी लड़ाकों की भर्ती जारी

रूस की निजी सैन्य कंपनी वैगनर अब भी रूस में लड़ाकों की भर्ती कर रही है। हाल ही में, वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने देश में गृहयुद्ध की आशंका व्यक्त की थी। वैगनर ग्रुप के प्रमुख संपर्क स्थानों में मार्शल आर्ट स्‍कूल और बाक्सिंग क्‍लब शामिल हैं। वैगनर अपने लड़ाकों को मासिक वेतन के तौर पर करीब 2 लाख 40 हजार रूबल का भुगतान करता है और इन्हें छह महीने के अनुबंध पर भर्ती करता है।

वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन में 224 दिन के संघर्ष के बाद सामरिक महत्व के बाखमत शहर पर कब्जा कर लिया था। यह समूह पहली बार 2014 में चर्चा में आया था जब इसने पूर्वी यूक्रेन में रूस-समर्थक अलगाववादियों का समर्थन करना शुरू किया। समझा जाता है कि 2014 में ही क्राइमिया को रूस में मिलाने में भी वैगनर ग्रुप ने रूस की मदद की थी।

Related posts

Leave a Comment